छत्तीसगढ़ में खुलेंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज, NMC इसी महीने करेगी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण, कॉलेजों में फैकल्टी का टोटा, मान्यता को लेकर उठने लगे सवाल

CG Medical College News: छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा पर नजर डालें तो प्रदेश के पांच शहरों में नए चिकित्सा महाविद्यालय खुलेंगे। नए मेडिकल कॉलेजों के लिए राज्य सरकार ने डीन की नियुक्ति कर दी है। इसी महीने NMC राज्य के मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण पर आने वाली है। नए मेडिकल कॉलेजों का भी दौरा करेगी।

Update: 2026-03-21 10:39 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

रायपुर।21 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा पर नजर डालें तो प्रदेश के पांच शहरों में नए चिकित्सा महाविद्यालय खुलेंगे। नए मेडिकल कॉलेजों के लिए राज्य सरकार ने डीन की नियुक्ति कर दी है। इसी महीने NMC राज्य के मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण पर आने वाली है। नए मेडिकल कॉलेजों का भी दौरा करेगी। एनएमसी के निरीक्षण के बीच राज्य के 10 चिकित्सा महाविद्यालयों में फैकल्टी की भारी कमी है। इन कॉलेजों में चिकित्सकों के 2660 स्वीकृत है, इसमें 1290 पद अब भी खाली है। जाहिर सी बात है NMC की नजरें इस ओर भी रहेंगी।

राज्य सरकार ने प्रदेश में पांच शहरों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इन कॉलेजों के लिए डीन की नियुक्ति सरकार ने कर दी है। प्रदेश के पुराने चिकित्सा महाविद्यालयों में फैकल्टी की भारी कमी के बीच यह सवाल भी उठ रहा है, जब पुराने चिकित्सा महाविद्यालयों में फैकल्टी की कमी पूरी नहीं हो पा रही है, तब नए मेडिकल कॉलेजों के लिए चिकित्सकों की भर्ती कहां से होगी। विशेषज्ञ चिकित्सक कहां से आएंगे।

जानिए छत्तीसगढ़ के किन-किन जगहों पर खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

राज्य शासन ने कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा, गीदम (दंतेवाड़ा) व कुनकुरी (जशपुर) में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। यहां खुलने वाले 5 नए मेडिकल कॉलेज के लिए फैकल्टी की नियुक्त अभी तक नहीं हो पाई है,हालांकि इन कॉलेजों में डीन का प्रभार दिया गया है। संभावना है, दंतेवाड़ा व जशपुर के जिला अस्पतालों को संबद्ध अस्पताल के रूप में निरीक्षण के दौरान NMC को दिखाया जाएगा। गीदम के लिए कोई समस्या नहीं है। मापदंड के अनुसार कॉलेज व अस्पताल के बीच की दूसरी 10-15 किलोमीटर के आस-पास होनी चाहिए। दिक्कत तो यहां होगी, कुनकुरी से जशपुर की दूरी 50 से 52 किमी दूर है। इसलिए मान्यता में दिक्कतें आ सकती है।

125 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती, CGPSC से

सीजी पीएससी के जरिए 125 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जा रही है। 28 मार्च तक इंटरव्यू चलेगा। इंटरव्यू खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। संभावना है,इंटरव्यू में सलेक्ट होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर को जल्द ज्वाइनिंग के लिए कहा जाएगा। बता दें, कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 332 पर रिक्त हैं। नई भर्ती के बाद भी कमी बनी रहेगी। सीजी पीएससी केवल दो कार्डियोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 7 सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों की भर्ती कर रही है। इनमें मेडिकल आंकोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, कार्डियो थोरेसिक एंड वस्कुलर सर्जरी, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट शामिल है।

Tags:    

Similar News