Chhattisgarh Heatwave Alert: भीषण गर्मी के बीच आंधी तूफान और बारिश के साथ इस जिले के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा अगले पांच दिन मौसम...

Chhattisgarh Heatwave Alert: प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त तेज गर्मी की चपेट में हैं। रायपुर मौसम विज्ञान विभाग ने हीटवेव के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 19 मई को बलरामपुर जिले में लू का अलर्ट है।

Update: 2024-05-19 08:51 GMT
Chhattisgarh Heatwave Alert: भीषण गर्मी के बीच आंधी तूफान और बारिश के साथ इस जिले के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा अगले पांच दिन मौसम...
  • whatsapp icon

Chhattisgarh Heatwave Alert रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त तेज गर्मी की चपेट में हैं। रायपुर मौसम विज्ञान विभाग ने हीटवेव के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 19 मई को बलरामपुर जिले में लू का अलर्ट है। वहीं प्रदेश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तेज धूप, उमस, हीटवेव और लू ने लोगों को परेशान कर रखा है। अगले पांच दिन बेहद सावधानी बरतनी होगी। प्रदेश में बढ़ रही गर्मी ने मौसम विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है, लिहाजा मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं, उनमें सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नाराणपुर, कोंण्डागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद और बलरामपुर के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

20 मई के लिए सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नाराणपुर, कोण्डागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर के लिए येलो अर्लट और बलरामपुर के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

21 मई के लिए सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नाराणपुर, कोण्डागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़ और सरगुजा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 मई के लिए सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, नाराणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलोदाबाजार, जांजगीर-चांपा, जशपुर, बलरामपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

23 मई के लिए बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर और कोरिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानिए मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर ने क्या कुछ कहा 

कोमोरिन क्षेत्र और निकटवर्ती दक्षिण तमिलनाडु तट पर समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊपर एक परिसंचरण बना हुआ है। कोमोरिन क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण से लक्षद्वीप तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।

पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर पर है।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम 

अगले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की उम्मीद है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात में हल्की बारिश संभव है.

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

Tags:    

Similar News