CG Weather News: नार्थ-सेंट्रल छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में: अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड, पारा 7 डिग्री पर लुढ़का

CG Weather News: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। रात को छोड़िए दिन में भी लोगों को अलाव की जरुरत पड़ रही है। फॉग के चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात आठ बजे के बाद हाईवे में वाहन चलना जोखिम भरा है। जानिए आज के मौसम का हाल..

Update: 2025-11-15 06:30 GMT

CG Weather News: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। रात को छोड़िए दिन में भी लोगों को अलाव की जरुरत पड़ रही है। फॉग के चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात आठ बजे के बाद हाईवे में वाहन चलना जोखिम भरा है। यही कारण है उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में रात के वक्त हाईवे सुना पड़ जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। पारा 7°C नीचे लुढ़क गया है। समूचे उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चल रही है। पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में है। बिलासपुर,रायपुर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुमान पर गौर करें तो आज से 20 नवंबर 2025 के बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में मलेरिया फैलने की चेतावनी के साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है। ठंड के मौसम में सुकमा और दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में मलेरिया फैलने का ज्यादा खतरा बना हुआ है।

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड का आलम ये कि बिलासपुर से लेकर, बेमेतरा,बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर में सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग इस समय सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। यहां रात का तापमान 10.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है। राजधानी रायपुर में नवंबर महीने में नौ साल में दूसरी बार रात का तापमान 13°C तक दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम का हाल

  • प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।, राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है।
  • अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 14°C रह सकता है।
Tags:    

Similar News