CG Vyapam: 29 सितंबर को 260 पदों होने वाली भर्ती परीक्षा की नई तारीख आई सामने, देखें...

CG Vyapam: व्यापम द्वारा 260 पदों पर ली जा रही प्रयोगशाला टेक्नीशियन की भर्ती परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित होनी थी। जिसे स्थगित कर दिया गया है। आगामी तारीख भी घोषित कर दी गई है।

Update: 2024-09-25 15:54 GMT

CG Vyapam रायपुर। व्यापम द्वारा प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भर्ती हेतु ली जा रही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 29 सितंबर को सुबह की पाली में प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती परीक्षा होनी थी। इसके बाद भर्ती परीक्षा की नई तारीख 6 अक्टूबर को घोषित की गई है। 6 अक्टूबर 2 से 4.15 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भर्ती हेतु व्यापम को प्रस्ताव भेजा गया था। रविवार 29 सितंबर को प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा सुबह 10 से 12 तक आयोजित की जानी थी। जिसके लिए 23 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। अब इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बता दे इसी दिन दूसरी पाली को मत्स्य निरीक्षक पदों पर भी भर्ती आयोजित की जा रही है।

इस परीक्षा से पहले व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा को भी व्यापम के द्वारा लंबे समय तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में 15 सितंबर को व्यापम ने छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा ली। नीचे देखें आदेश...



 


Tags:    

Similar News