CG Vidhansabha Budget session 2025: रिश्वखोर ट्रेप, छत्तीसगढ़ में एक साल में 66 घूसखोर अधिकारी, कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाए

CG Vidhansabha Budget session 2025: राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद रिश्वतखोरी पर रंगे हाथों पकड़ने की जानकारी आज मुख्यमंत्री ने सदन को दी। मुख्यमंत्री ने बताया दिसंबर 23 से जनवरी 2025 तक 66 लोकसेवकों की गिरफ्तारी की गई है।

Update: 2025-03-12 13:07 GMT
CG Vidhansabha Budget session 2025: रिश्वखोर ट्रेप, छत्तीसगढ़ में एक साल में 66 घूसखोर अधिकारी, कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाए
  • whatsapp icon

CG Vidhansabha Budget session 2025: रायपुर। राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद 66 लोकसेवकों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। लोक सेवकों के अलावा चार अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में कुल 51 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। वहीं 35 प्रकरणों में न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया गया है। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी।

ए.सी.बी./ ई.ओ.डब्लू, के दर्ज प्रकरणों में कार्यवाही के संबंध में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पूछा था कि दिसम्बर 2023 से जनवरी 2025 तक ए.सी.बी./आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा प्रदेश में कितने लोक सेवकों एवं अन्य को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया? कितने अपराध पंजीबद्ध किए गए? कितनी राशि जब्त की गई? लोक सेवकों एवं अन्य के नाम/पदनाम/जब्त की गई राशि/कार्यालय का पता

सहित जानकारी तिथिवार देंवे ? )इन प्रकरणों में लोक सेवकों एवं अन्य के विरूद्ध क्या-क्या कार्यवाही की गई? कितने प्रकरणों में न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया है? आरोपी लोक सेवक वर्तमान में सेवा मे है या निलंबित हैं या दण्डित किया गया है ? भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कितने-कितने प्रकरण, किस-किस स्टेज/स्थिति में हैं? कितने प्रकरणों में खात्मा किया गया है?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिसम्बर, 2023 से जनवरी 2025 तक ए.सी.बी./ आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा प्रदेश में 66 लोक सेवकों एवं अन्य 04 को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। 51 अपराध पंजीबद्ध किए गए । कुल राशि रूपये 12,83,000/- (बारह लाख तिरासी हजार मात्र) जब्त की गई ।

इन प्रकरणों में लोक सेवकों एवं अन्य के विरूद्ध 51 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया। 35 प्रकरणों में न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया गया है। भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण किस-किस स्टेट/स्थिति में हैं तथा कितने प्रकरणों में खात्मा किया गया है.

Tags:    

Similar News