सस्पेंड ब्रेकिंग: दो शिक्षिकाएं निलंबित, राज्य शासन ने दो अलग- अलग कारणों के चलते किया सस्पेंड, एक मालिक माइंडसेट वाली हेड मास्टर
CG Teacher Suspended News: राज्य शासन ने दो अलग-अलग कारणों के चलते दो शिक्षकाओं को निलंबित कर दिया है। एक शिक्षका मालिक माइंडसेट वाली निकली, दूसरी ने शासकीय सेवा में रहते बीएड का रेगुलर क्लास जॉइन कर लिया।
CG Teacher Suspended News: 20 फरवरी 2026, राज्य शासन ने दो अलग-अलग कारणों के चलते दो शिक्षकाओं को निलंबित कर दिया है। एक शिक्षका मालिक माइंडसेट वाली निकली, दूसरी ने शासकीय सेवा में रहते बीएड का रेगुलर क्लास जॉइन कर लिया।
छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में गजब हो रहा है। कर्तव्यहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन के दो गंभीर मामला सामने आया है। ऐसे ही लापरवाही और नियमों के खुला उल्लंघन के आरोप में राज्य शासन ने दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है।
क्या है मामला?
विभागीय जांच में खुलासा हुआ , एक शिक्षिका मालिक माइंडसेट वाली निकली। स्कूल में बच्चों को पढ़ाई करने के बजाय नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाती रही।
एक शिक्षिका ने शासकीय सेवा में रहते हुए नियमित बीएड पाठ्यक्रम पूरा कर लिया, अचरज की बात ये, विभाग को भनक तक लगने नहीं दी, ना ही विभाग से अनुमति ही ली।
ये मालिक माइंडसेट वाली हेड मास्टर
डीईओ अरविंद मिश्रा के आदेश के अनुसार पूर्व माध्यमिक शाला गोरपा, विकासखंड धमधा की प्रधान पाठक कल्पना सेन के विरुद्ध नेटवर्क मार्केटिंग, चिटफंड एवं हर्बल लाइफ कंपनी से जुड़कर उत्पादों और सेवाओं की बिक्री करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। धमधा बीईओ से प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन, दस्तावेजों एवं वीडियो/फोटोग्राफ साक्ष्यों के परीक्षण में कल्पना पर लगाई शिकायतों की पुष्टि हुई।
विभागीय अनुमति लिए बिना रेगुलर कर ली बीएड, स्कूल भी आती रहीं
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दारगांव विकासखंड धमधा की शिक्षिका त्रिवेणी गोस्वामी, शिक्षक (एलबी) ने सत्र 2014-15 में नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहते हुए, उसी वर्ष भिलाई स्थित नायर समाजम कॉलेज, सेक्टर-8 में नियमित बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। खुलासे के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब में त्रिवेणी ने एक ही वर्ष में विद्यालय में सेवा देते हुए नियमित बीएड पाठ्यक्रम पूर्ण करना स्वीकार किया।