CG-SAS Transfer: SAS ट्रांसफर: राज्य सरकार ने राप्रसे अफसर को नगरीय प्रशासन से ट्रांसफर कर बनाया GAD में डिप्टी सेक्रेट्री
CG-SAS Transfer: राज्य सरकार ने राप्रसे अफसर को नगरीय प्रशासन से ट्रांसफर कर जीएडी का सेक्रेटरी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।
CG-SAS Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने राप्रसे अफसर पुलक भट्टाचार्य को नगरीय प्रशासन से उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इस बाबत जीएडी ने आदेश भी जारी किया है।
आदेश में लिखा हैं... ''राज्य शासन एतद्वारा पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे,पी-2015), अपर संचालक, संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर को प्रशासनिक आधार पर स्थांनातरित करते हुए, उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।
पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे, पी-2015), को iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफार्म का राज्य स्तर पर कियान्वयन हेतु समन्वयक नियुक्त किया जाता है।''
नीचे पढ़ें आदेश