CG Road Accident: हेलमेट ने बचा ली जान: तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार सब -इंजीनियर को मारी टक्कर, सब-इंजीनियर घायल

CG Road Accident:प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कार्यरत सब इंजीनियर आशीष कमलेश रतनपुर के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

Update: 2026-02-14 13:36 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

14 February 2026|बिलासपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कार्यरत सब इंजीनियर आशीष कमलेश रतनपुर के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता है रतनपुर रोड पर खंडोबा मंदिर के पास कार चालक ने ओवर स्पीड कार से ओवरटेक करते हुए स्कूटर सवार सब इंजीनियर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कूटी सवार सब-इंजीनियर हेलमेट पहने हुए थे। हेलमेट के चलते सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया है। कार की टक्कर से घायल सब-इंजीनियर को राहगीरों से सड़क से उठाकर किनारे लगाया और पिकअप के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रतनपुर रवाना किया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों का एक दल शनिवार दोपहर सड़क निर्माण का निरीक्षण करने निकला था। सब इंजीनियर आशीष कमलेश अकेले स्कूटर चला रहे थे, जबकि इंजीनियर समेत अन्य लोग कर में सवार थे। हादसे से विभाग के अधिकारी सकते में आ गए।

उन्होंने दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। रतनपुर पुलिस फरार कार चालक के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। कार की जबरदस्त ठोकर लगने से आशीष कमलेश का घुटना चकनाचूर हो गया। प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें सामुदायिक अस्पताल से अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें, 35 वर्षीय आशीष कमलेश बिलासपुर के बिलासा गर्ल्स डिग्री कालेज मे पदस्थ प्रिंसिपल डॉ एसआर कमलेश के पुत्र हैं, हादसे की खबर मिलते ही परिजन अपोलो अस्पताल पहुंचे, फिलहाल घायल सब इंजीनियर का उपचार जारी है।

Tags:    

Similar News