CG News: रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार हाइवा घर में घुसा,आंगन में काम कर रही गर्भवती महिला की मौत, बाल-बाल बचे दो बच्चे
CG News: छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे एक घर की दीवार को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। आंगन में गर्भवती महिला काम कर रही है। ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आंगन में दो बच्चे खेल रहे थे। दोनों बाल-बाल बच गए।
इमेज सोर्स- NPG News
15 February 2026। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे एक घर की दीवार को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। आंगन में गर्भवती महिला काम कर रही है। ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आंगन में दो बच्चे खेल रहे थे। दोनों बाल-बाल बच गए।
छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम मुड़ापार में एक भीषण हादसे से पूरा इलाका दहल गया है। बलौदा मार्ग पर तेज रफ्तार दौड़ रहे एक लापरवाह चालक नियंत्रण खो बैठा और हाइवा, सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार को तोड़ते हुए सीधे भीतर जा घुसा। हादसे का दर्दनाक पहलू यह है की उस वक़्त घर के आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय शशि बाई सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई । उसके गर्भ में पल रहे शिशु की सांसें भी थम गई।
हाइवा चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए सड़क के दूसरी आकर सीधे गजपाल सूर्यवंशी के घर को टक्कर मार दी। घटना के वक्त मृतका के दो छोटे बच्चे भी आंगन में खेल रहे थे, दोनों बच्चे हादसे में बाल-बाल बच गए। मृतका का पति गजपाल सूर्यवंशी पेशे से ड्राइवर है, घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुटी गई थी। लोग गुस्से में दिखाई दे रहे थे। एतिहात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। लोगों की भीड़ के चलते सड़क जाम हो गया था। इससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई थी। मौके पर मौजूद अफसरों ने ग्रामीणों व परिजनों को मुआवजा दिलाने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।पु लिस ने शव को तत्काल पीएम के लिए भेजा।