CG News: खरीदी केंद्र के लिए स्टेट हाइवे जाम: 12 घंटे से किसानों ने जाम कर रखा है स्टेट हाइवे, कड़ाके की ठंड में सड़क पर गुजारी पूरी रात

CG News: खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों ने बीते 12 घंटे से स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। कड़ाके की ठंड में पूरी रात किसानों ने सड़क पर गुजारी। अंतागढ़ से तकरीबन 30 किलाेमीटर दूर कर्रेगांव के 300 से अधिक किसानों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। इससे पूरी रात सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

Update: 2025-11-20 10:21 GMT

अंतागढ़। कर्रेगांव के किसान गांव में खरीदी केंद्र खोलने की बीते कई साल से मांग करते आ रहे हैं। उपार्जन केंद्र ना होने से किसानों को लंबी दूरी तय कर धान बेचने जाना पड़ता है। लगातार मांग करने के बाद भी उपार्जन केंद्र ना खुलने से नाराज किसानों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया।

कर्रेगांव से किसान अंतागढ़ पहुंचे और यहां स्टेट हाइवे क्रमांक पांच पर बैठ गए। किसानों का सड़क पर बैठते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों के चक्के जाम होने लगे। किसान जिस सड़क पर धरना पर बैठे हैं वह अंतागढ़ को नारायणपुर से जोड़ती है।

किसान सुबह से भूखे प्यासे यहां बैठे हैं। ग्रामीणों में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया हुआ है। हालांकि अंतागढ़ के अपर कलेक्टर और पुलिस प्रशासन ग्रामीणों से बातचीत कर रास्ता क्लियर करने का प्रयास कर रहे हैं। किसान मानने को तैयार नहीं है। अब भी सड़क में डटे हुए हैं। ग्रामीणों का आक्रोश ऐसा है कि अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी और सांसद भोजराज नाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News