CG News: बर्खास्तगी से आहत जवान ने कलेक्टर परिसर में खाया जहर, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का लगाया आरोप...
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जवान ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार जारी है।
CG News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बर्खास्त जवान ने खुदकुशी करने की कोशिश की। जवान ने कलेक्टर परिसर में जहर खा लिया। जवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जवान ने उच्च अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना कोरबा जिले के कलेक्टर परिसर की है। जवान का नाम संतोष पटेल है।
जानिए घटना
दअरसल, जिले में नगर सेना में पदस्थ जवान संतोष पटेल को कुछ दिनों बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी से आहत जवान ने कलेक्टर परिसर में जहर खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और कर्मचारी पहुंचे।
बर्खास्त जवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। पुलिस की टीम ने बर्खास्त नगर सैनिक संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है। नोट में डिविजनल कमांडेट और कोरबा कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगया है।
जवान ने सुसाइड नोट पर लिखा कि उच्च अधिकारियों के द्वारा उसे काफी समय से लगातार दबाव बना कर परेशान किया जा रहा था। साथ ही बिना उचित सुनवाई के उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई की वजह से वो काफी आहत था और इसी करण से सुसाइड करने का फैसला लिया।
फिलहाल, जवान को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने जब्त सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले में पूछताछ की जा रही है।