CG News: तीन बच्चों के साथ महिला लापता, 7 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, पति ने लगाए गंभीर आरोप

3 Bacho Ke Sath Mahila Lapata: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बिलासपुर आने के लिए निकली महिला अपने तीन बच्चों के साथ लापता है, 7 दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

Update: 2026-02-08 11:30 GMT

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

3 Bacho Ke Sath Mahila Lapata: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बिलासपुर आने के लिए निकली महिला अपने तीन बच्चों के साथ पिछले एक सप्ताह से लापता है। शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम जिले के पांडा तराई क्षेत्र में रहने वाली पुष्पनंदनी कार्णिक (26) पिछले एक सप्ताह से अपने तीन बच्चों के साथ लापता है। वह एक सप्ताह पहले बिलासपुर स्थित अपने मायके आने के लिए निकली थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। खोजबीन के बाद भी जब पुष्पनंदनी कार्णिक कहीं नहीं मिली, तो उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश में सीसीटीवी के साथ ही कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।  

बिलासपुर जाने के लिए निकली महिला लापता 

पुष्पनंदनी कार्णिक के पति बिसेन कार्णिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ कबीरधाम जिले के पांडा तराई से 2 फरवरी दोपहर 12 बजे बिलासपुर के अशोक नगर जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम 6 बजे के बाद भी वो वहां नहीं पहुंची। साथ ही उसका मोबाइल भी बंद हो गया, इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। 

पति ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप    

खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई अता-पता नहीं चला तो 3 फरवरी को थाने में उनकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद भी महिला और उसके बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में महिला के पति ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उनकी पत्नी और बच्चों को ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।       

Tags:    

Similar News