CG Naxal News: 27 माओवादियों को जवानों ने किया ढेर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई...

CG Naxal News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- राज्य में सरकार बनाने के बाद बीते डेढ़ साल से नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती के साथ लड़ रही है लड़ाई..

Update: 2025-05-21 13:11 GMT
CG Naxal News:  27 माओवादियों को जवानों ने किया ढेर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई...
  • whatsapp icon

CG Naxal News: रायपुर। अबुझमाढ़,नारायणपुर और दंतेवाड़ा में आज सुबह से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। नक्सल उन्नमूलन को लेकर चल रहे निर्णायक लड़ाई में सुरक्षा बलों ने आज 27 माओवादियों को मार गिराने में सफलता पाई है। इसमें एक करोड़ के ईमानी नक्सली नेता बसव राजू भी शामिल है। बड़े आपरेशन की सफलता की गूंज दिल्ली तक सुनाई देने लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आफिशियिल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर सुरक्षा बल के जवानों को बधाई दी है। पीएम और गृह मंत्री ने विश्वास जताया है कि केंद्र सरकार ने नक्सल उन्नमूलन को लेकर जो टारगेट तय किया है वह हर हाल में तय समय पर पूरा होते दिखाई देगा।

सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सफल नक्सल आपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कि छत्तीसगढ़ में बीते डेढ़ साल से हमारी सरकार चल रही है। जब से हम सत्ता संभाली है तब से नक्सल उन्नमूलन की दिशा में हमारी सरकार काम कर रहे हैं। हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे जवान नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए मजबूत और पूरे मनोबल के साथ मैदान में डंटे हैं। सुदूर वनांचल में पूरी मुस्तैदी के साथ नक्सलियों के गढ़ को तबाह कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार का लाभ भी हमें मिल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का टारगेट तय किया है।हमारे जवान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। नारायणपुर इलाके में आज बड़ा आपरेशन चल रहा है। इस आपरेश में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ के ईनामी और बड़े नक्सली नेता बसव राजू को जवानों ने मार गिराया है। इसके अलावा 27 नक्सलियों को जवानों ने मौत के घाट उतार दिया है। यह आपरेशन लगातार जारी रहेगा।


पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में ये लिखा

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपने सैन्य बलों पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और अपने लोगों के लिए शांतिपूर्ण और प्रगतिशील जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्री शाह की ट्वीट

नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने नंबाला केशव राव सहित 27 खूंखार माओवादियों को ढेर कर दिया है...

Tags:    

Similar News