CG Local Holidays: अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जिले के लिए तीन स्थानीय छुट्टी की घोषित, आदेश जारी, जानिए...

CG Local Holidays: छत्तीसगढ़ में जिले के कलेक्टरों द्वारा स्थानीय अवकाश की घोषण की जा रही है। इसी क्रम में एक और जिले के कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

Update: 2026-02-16 11:59 GMT

CG Local Holidays: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। यह घोषणा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के द्वारा की गई है। ​यह आदेश सम्पूर्ण बस्तर जिले के लिए प्रभावी होगा, जिससे इन विशेष तिथियों पर स्थानीय लोगों को त्यौहार मनाने की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर छिकारा द्वारा जारी इस आदेश के तहत बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और प्रमुख त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए ये छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं

कलेक्टर आकाश छिकारा ने छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कलेक्टर छिकारा द्वारा जारी इस आदेश के तहत बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और प्रमुख त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए ये छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्वों का उत्साह और बढ़ेगा।

​जारी किए गए सरकारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 का पहला स्थानीय अवकाश गुरुवार 16 जुलाई को रथयात्रा (गोंचा पर्व) के अवसर पर रहेगा। इसके बाद, विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण पड़ाव 'बाहर रैनी' के उपलक्ष्य में गुरुवार 22 अक्टूबर को पूरे जिले में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, दीपावली के उल्लास को जारी रखते हुए सोमवार 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर तीसरा स्थानीय अवकाश दिया गया है।

​यह आदेश सम्पूर्ण बस्तर जिले के लिए प्रभावी होगा, जिससे इन विशेष तिथियों पर स्थानीय जनजीवन को त्यौहार मनाने की सुविधा मिलेगी। हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन घोषित अवकाशों के दौरान भी जिले के सभी कोषालय एवं उप-कोषालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे, ताकि वित्तीय और बैंकिंग संबंधी कार्य प्रभावित न हों।

कलेक्टर के इस निर्णय से खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो बस्तर की पारंपरिक रस्मों और त्यौहारों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

Tags:    

Similar News