CG में दो नए IAS: छत्तीसगढ़ को मिले दो और IAS, इन दो अफसरों को मिली आईएएस की सौगात
CG IAS News: भारत सरकार ने आज छत्तीसगढ़ के अन्य सेवा वर्ग के दो अफसरों को आईएएस अवार्ड पर मुहर लगा दी। अन्य सेवा वर्ग से आईएएस के दो पद रिक्त थे।
रायपुर।18 फरवरी 2026: मंगलवार और बुधवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए खास रहा। इन दो दिनों में छत्तीसगढ़ को 9 IAS अफसर मिले हैं। मंगलवार को डीओपीटी ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को आईएएस अवार्ड पारित करने का आदेश जारी किया था। आज डीओपीटी कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने अन्य सेवा वर्ग के दो अफसरों के आईएएस अवार्ड पर मुहर लगा दी है। डीओपीटी द्वारा जारी आदेश पर गौर करें तो अन्य सेवा वर्ग से ऋषभ कुमार पराशर व तरूण कुमार किरण को आईएएस अवार्ड पारित किया गया है।
इस संबंध में भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में लिखा है,
भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय प्रशासनिक सेवा (चयन द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1997 के विनियम 8 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 3 के साथ पठित, राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ की गैर-राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को उक्त विनियमों के विनियम 3 के तहत भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार के परामर्श से 2024 की चयन सूची के लिए निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध भारतीय प्रशासनिक सेवा में अगले आदेश तक परिवीक्षा पर नियुक्त करने और उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम, 1954 के नियम 5(1) के तहत छत्तीसगढ़ कैडर में आवंटित करने का आदेश जारी किया है।
देखें आदेश