हादसा: कार ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, उछलकर दूर जा गिरा, इलाज के दौरान युवक की मौत
CG Road Accident: कार चालक ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल गुवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इमेज सोर्स- NPG News
सरगुजा। 10 मार्च 2026| कार चालक ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल गुवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सरगुजा जिले के लुंड्रा बरगीडीह मार्ग में मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे युवक को टककर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।
ऐसे घटी घटना
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे महोरा निवासी सुबोध (24 वर्ष) अपने खेत में पानी सिंचाई करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान लुंड्रा से बगीचा की तरफ जा रही अल्टो कार ने तेज रफ्तार में सुबोध को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से सुबोध उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
स्थानीय लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
लुंड्रा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि कार जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।