हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी! ई मेल से फैली दहशत, कोर्ट कैम्पस को खाली कराने के बाद बम स्क्वायड की टीम कर रही जांच
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले के बालोद कोर्ट से बम से उड़ाने का धमकी भरे ई मेल के बाद सनसनी फैल गई। ई मेल की सूचना जिला व पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस प्रशासन ने कोर्ट कैम्पस को खाली कराने के बाद बम स्कवायड की टीम ने कोर्ट रूम के अलावा आसपास के इलाके की जांच पड़ताल की।
इमेज सोर्स- NPG News
बेमेतरा।09 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ में लगातार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले सामने आ रहें हैं. बिलासपुर हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी देने की खबर आ रही है, प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की मामले में जांच शुरू कर दी गई है.
गौरतलब है कि सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ बेमेतरा और बालोद कोर्ट से बम से उड़ाने का धमकी भरे ई मेल के बाद सनसनी फैल गई। ई मेल की सूचना जिला व पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस प्रशासन ने कोर्ट कैम्पस को खाली कराने के बाद बम स्कवायड की टीम ने कोर्ट रूम के अलावा आसपास के इलाके की जांच पड़ताल की। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले का पता लगा रही है।
कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद ऐतिहात के तौर पर बालोद कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। बम स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।
बता दें, 24 फरवरी को बिलासपुर हाई कोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। सुबह इस मैसेज में हाई कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।
बालोद जिला कोर्ट के मेल पर भेजा धमकी भरा मैसेज
सोमवार सुबह 11 बजे जिला कोर्ट के मेल पर धमकी भरा मैसेज आया। इसके तुरंत बाद कोर्ट के अधिकारियों ने ई मेल से मिले धमकी की जानकारी पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। करीब 12 बजे बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच शुरू की गई।
जांच में जुटी स्पेशल टीम
कोर्ट परिसर के आसपास तहसील कार्यालय, कचहरी सहित कई शासकीय कार्यालय और बड़ी संख्या में दुकानें हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।