CG Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक घंटा पहले छुट्टी, राज्य सरकार ने कहा- ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ, पढ़ें

CG Employees News: छत्तीसगढ़ में रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को समय से एक घंटा पहले छुट्टी दिए जाने की खबर को राज्य सरकार ने भ्रामक बताया है। सरकार ने साफ कहा कि इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।

Update: 2026-02-19 15:26 GMT
npg.news

CG Employees News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में रमजान को लेकर यह खबर चली थी कि सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए रमजान के मौके पर समय से एक घंटा पहले छुट्टी दी जाएगी। इसको लेकर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सरकार को बधाई दी थी। सलीम राज ने मीडिया प्रेसनोट भी जारी किया था। खबर सोशल मीडिया में जमकर चली। अब इस खबर को राज्य सरकार ने आधारहीन और भ्रामक बताया है।

20 फरवरी को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जारी आदेश में सरकार ने साफ कहा कि कर्मचारियों को एक घंटा पहले दफ्तर छोड़ने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया। सोशल मीडिया में चली खबर आधारहीन और भ्रामक है। 

पढ़ें डॉ सलीम राज द्वारा जारी किया गया प्रेसनोट....




 


Tags:    

Similar News