CG DSP Kalpana Verma News: डीएसपी सस्पेंड, चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

CG DSP Kalpana Verma News: छत्तीसगढ़ में चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने यह आदेश जारी किया है।

Update: 2026-02-05 14:44 GMT

CG DSP Kalpana Verma News: रायपुर। महिला डीएसपी कल्पना वर्मा को वित्तीय लेनदेन, व्हाट्सएप चैट और अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।

आदेश में लिखा हैं...

'कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक,जिला दंतेवाड़ा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच प्रतिवेदन में वित्तीय लेनदेन, जॉच में दिए गए कथन एवं व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभासी, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरूपयोग करना एवं अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करना प्रतिवेदित किया गया। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है।

2/ अतः राज्य शासन एतद्वारा कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।

3/ निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर रहेगा।

4/ निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।''

नीचे देखें आदेश...


400 पेज की जांच रिपोर्ट

दरअसल, रायपुर पुलिस ने 1400 पेज की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में पैसे, महंगे गिफ्ट, कार और ब्लैकमेलिंग से ज्यादा खतरनाक और गंभीर पहलू यह है कि बस्तर में फोर्स की ऑपरेशनल जानकारी भी लीक की गई। पुलिस की पूछताछा में रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने व्हाट्सएप के चैट भी उपलब्ध कराए थे, जिसमें दावा किया गया कि उसे महिला डीएसपी ने भेजा था। इसमें कई स्क्रीन शॉट ऐसे हैं, जिसमें एसआईबी याने स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच ने अफसरों को खुफिया इनपुट्स भेजे हैं कि नक्सलियों की फलां टुकड़ी फलां को मुखबिर समझ हत्या करने वाले हैं।

2.5 करोड़ की ठगी का आरोप

साल 2025 में रायपुर के बिजनेसमैन दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। शिकायत के अनुसार उन्होंने “लव ट्रैप” के जरिए उनसे:

₹2 करोड़ नकद

एक लग्जरी कार

₹12 लाख की डायमंड रिंग

₹5 लाख के सोने के गहने

₹1 लाख का ब्रेसलेट

भाई के नाम पर भी करोड़ों की वसूली का आरोप

इस पूरे विवाद में कल्पना वर्मा के भाई का नाम भी सामने आया। बिजनेसमैन दीपक टंडन का दावा है कि उनके भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने भी करोड़ों रुपये वसूले गए। 

पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं कल्पना वर्मा

DSP कल्पना वर्मा पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। कांग्रेस शासनकाल के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वर्तमान गृहमंत्री विजय शर्मा और भाजपा के कुछ नेता ज्ञापन देने पहुंचे थे, जबकि कल्पना वर्मा मोबाइल में व्यस्त नजर आई थीं। इस फोटो से वे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 2017 बैच की अधिकारी होने के बावजूद रायपुर से दंतेवाड़ा तक उनकी पोस्टिंग हमेशा चर्चा में रही है।

 

Tags:    

Similar News