CG Dantewada News: महिला नक्सली सहित दो ढेर, हथियार भी बरामद, दंतेवाड़ा में मुठभेड़...

CG Dantewada News:18 मार्च को दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र के थाना किरंदुल, पुरंगेल गमपुर जंगल में माओवादियों के होने की सूचना मिली थी।

Update: 2024-03-19 11:57 GMT

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मृतकों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। घटना किरंदुल थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, 18 मार्च को दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र के थाना किरंदुल, पुरंगेल गमपुर जंगल में माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स (BFR) और सीआरपीएफ-111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल ऑपरेशन पर निकली।

सर्च अभियान के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों के तरफ से हुई फायरिंग में एक पुरुष और एक महिला माओवादी मारे गए। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार भी जब्त किया है। फिलहाल, घटना स्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है।

Tags:    

Similar News