CG Crime News: कार में मिली CGMSC के SDO की लाश: कार में मिला शराब की बोतल और चखना

CG Crime News:छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन CGMSC के एसडीओ की लाश संदिग्ध हालत में कार में मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

Update: 2026-02-14 07:59 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

14 February 2026|जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन CGMSC के एसडीओ की लाश संदिग्ध हालत में कार में मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। SDO शोभाराम देवहारी (43) बालोद जिले के रहने वाले थे। जगदलपुर के कुशवाहा भवन माड़िया चौक के पास रह रहे थे। शनिवार 14 फरवरी की सुबह अपने घर से करीब डेढ़ से दो किमी दूर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के नजदीक कार में लाश मिली है।

सुबह के वक्त लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान लोगों की नजरें कार पर पड़ी। कार के भीतर ड्राइविंग सीट पर शोभाराम देवहारी बेसुध पड़े थे। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी बोधघाट पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची।

पुलिस की शुरुआती जांच में कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना मिला है। शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Tags:    

Similar News