CG Crime News: छत्तीसगढ़ के थ्री स्टार होटल में पुलिस का छापा, स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, मौके पर मिली युवतियां और आपत्तिजनक सामान

CG Crime News: छत्तीसगढ़ रायगढ़ के थ्री स्टार होटल के सातवीं मंजिल पर जो खेल चल रहा था,उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट का गोरखधंधा चल रहा था।

Update: 2026-02-10 06:42 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

10 February 2026|रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। सोमवार की रात में पुलिस ने थ्री स्टार ट्रिनटी होटल के 7वीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में दबिश दी। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को 3 युवतियां संदिग्ध हालत में मिली, पुलिस ने युवतियों से आपत्तिजनक आपत्तिजनक समान जब्त किया है। स्पा का संचालक व होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

सोमवार की रात पुलिस को ट्रिनटी होटल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार की सूचना मिली थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा। कुछ देर बाद पाइंटर से पुलिस को जैसे ही सिग्नल मिला, पुलिस ने होटल में दबिश दी। सातवीं मंजिल में संचालित होने वाले स्पा सेंटर के अलग-अलग तीन कमरों में तीन युवतियां मिली। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से कमरों की तलाशी ली गई। जहां आपत्तिजनक समान बरामद की गई।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल पुलिस पांइटर द्वारा किए गए कैश 6,000 रुपये, स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं किरायानामा (वर्ष 2024 से) जब्त किया है। स्पा संचालक विनयकांत बरगट दुर्ग जिला के जोन 2 लोहिया रोड, एकता चौक के पास का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी संचालक व होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News