Bilaspur Crime News: पति को मार डाला, पत्नी ने दी 4 लाख की सुपारी, फिर प्रेमी संग मिलकर उतार दिया मौत के घाट...

Bilaspur Crime News: बिलासपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पत्नी ने ही पति के रोजाना के मारपीट से तंग आकर अपने प्रेमी को चार लाख की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2024-09-16 06:55 GMT

Bilaspur Crime News बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में मिले लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पति से छुटकारा पाने पत्नी ने ही प्रेमी को उकसाया। प्रेमिका के उकसाने पर साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर ढेका बाइपास रोड के किनारे एक युवक के लाश मिलने की सूचना मिली थी। इस पर तोरवा पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। शव मर्च्युरी में रखवाकर युवक की तस्वीर जिले भर के थानों में भेजा गया। साथ ही आसपास के जिलों से गुम इंसान की जानकारी जुटाई गई।

दूसरे दिन पामगढ़ क्षेत्र के भैंसो में रहने वाले कुछ लोगों ने मरने वाले की पहचान सिमगा क्षेत्र के दुलदुला में रहने वाले देवेंद्र बनर्जी(37) के रूप में की। पूछताछ में पता चला कि देवेंद्र का ससुराल भैंसो में है। वह आए दिन नशा करता था। उसका इलाज भी रायपुर में चल रहा था। उसका पत्नी अंजली घृतलहरे से नशे के कारण विवाद भी होता था। इसके कारण महिला कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही है। इसके बाद पुलिस का शक उसकी पत्नी पर हुआ। पूछताछ में महिला गोलमोल जवाब दे रही थी।

कड़ाई करने पर उसने अपने प्रेमी दीपक महिलेश्वर(25) निवासी डिहुपारा वार्ड नंबर सिमगा को पति की हत्या करने के लिए कहा था। इसके लिए उसने चार लाख रुपये देने की बात भी कही थी।

दीपक से पूछताछ में पता चला कि उसने प्रेमिका के कहने पर अपने भाई कमल महिलेश्वर(21), अनिल रजक(22), विक्की लहरे उर्फ मक्खी(22) के साथ ही देवेंद्र का पीछा करने की बात कही। इधर उसकी पत्नी अपने पति से बातकर उन्हें लोकेशन दे रही थी। ढेका के पास उन्होंने देवेंद्र को मोबाइल पर बात करने के बहाने से रोक लिया। इसके बाद हाईवे किनारे स्थित दुकान के पीछे ले जाकर सर्जिकल ब्लेड से हत्या करना बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पति से लगातार संपर्क में थी महिला, प्रेमी को दे रही थी लोकेशन

सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि महिला अपने प्रेमी की आदतों से परेशान थी। मृतक देवेंद्र आए दिन नशा करता था। नशा करने के बाद वह अपनी पत्नी से मारपीट करता। उसकी नशे की आदत छुड़ाने के लिए परिजन इलाज भी करा रहे थे। इधर महिला उसकी आदतों से परेशान होकर कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आ रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए मौका पाकर उसने अपने प्रेमी को इसकी सूचना दे दी। इस पर उसका प्रेमी अपने भाई और दोस्तों के साथ आकर ढेका के पास देवेंद्र को रोक लिया। बहाने से उसे दुकान के पीछे ले जाकर हत्या कर दी।

दिनदहाड़े हुई हत्या, लोगों को नहीं लगी भनक

आरोपित ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वे ढेका के पास पहुंचे। यहीं पर उन्होंने देवेंद्र को रोककर मोबाइल मांगा। इसके बाद उसे बहाने से बंद दुकान के पीछे ले गए। दुकान के पीछे जाते ही दीपक ने देवेंद्र के गले में सर्जिकल ब्लेड से वार किया। साथ ही पत्थर से उसका सिर कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान उसके हाथ और शरीर के अन्य हिस्से में भी वार किया गया। हाईवे के किनारे दिनदहाड़े हत्या की घटना को किसी ने नहीं देखा। बाद में किसी ने शव देखकर इसकी सूचना दी। शव की पहचान होने के दूसरे दिन ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

Tags:    

Similar News