Big Naxal Operation: 20 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर, कर्रेगुट्टा पहाड़ पर जारी है मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Big Naxal operation: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में 20 से ज्यादा माओवादी मारे गये है। अभी भी ऑपरेशन जारी है। सर्च अभियान के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Update: 2025-05-07 08:05 GMT

Big Naxal operation: रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बाॅर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रहे नक्सली विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने 20 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया है। पिछले 15 दिनों से यह अभियान जारी है। मारे गये नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

दरअसल, कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में नक्सलियों और संगठन के बड़े नेताओं के होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इसी के तहत सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को आगे बढ़ाया। संभावना जताई जा रही हैं कि नक्सली विरोधी अभियान में कई नक्सली घायल हुए और कई मारे गये है।

सर्चिंग के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान में चुनौती आ रही है, नक्सलियों के द्वारा इस पहाड़ पर जवानों को नुकसान पहुँचाने जगह-जगह आईईडी लगाये गये है, इसके बाद भी जवानों के द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।

इस पूरे अभियान पर छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज माॅनिटरिंग कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News