CG News: CG में लेडी ट्यूशन टीचर ने किया सुसाइड, घर के बाथरूम में जली मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

CG News: भिलाई में लेडी ट्यूशन टीचर ने सुसाइड कर लिया है। उसकी लाश घर के बाथरूम में जली हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया है।

Update: 2026-02-11 10:01 GMT

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

Bathroom Me Mili Teacher Ki Lash: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला ट्यूशन टीचर ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ट्यूशन टीचर की जली हुई लाश उसके ही घर के बाथरूम में मिली है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने आत्महत्या के पीछे की वजह बताई है। यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। 

जानिए पूरा मामला

भिलाई नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ट्यूशन टीचर की जली हुई लाश उसके ही घर के बाथरुम के अंदर मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं अब पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। 

घर में बच्चों को पढ़ाती थी ट्यूशन

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रजनी देवांगन (50) के रूप में की गई है, जो कि सेक्टर 8 में रहने वाली थी और अपने घर में ही कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। रजनी के पति एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। वहीं उनका बेटा डॉक्टर और बेटी MBBS की पढ़ाई कर रही है। 

बाथरूम के अंदर जली मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी की शाम जब बच्चे ट्यूशन पढ़ने रजनी देवांगन के घर पहुंचे, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं पड़ोसियों ने जब घर से धुआं निकलते देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। उन्हें रजनी देवांगन की बाथरूम के अंदर जली हुई लाश मिली। 

आत्महत्या के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्हे एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि मैं शारीरिक परेशानी की वजह से यह कदम उठा रही हूं। इसकी जिम्मेदारी मैं स्वयं हूं। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है।     

Tags:    

Similar News