Balrampur News: घर में सोई महिला की हत्या, मौके पर कुल्हाड़ी छोड़ फरार आरोपी...

Update: 2024-01-04 10:22 GMT

बलरामपुर–रामानुजगंज। घर में अकेली सोई महिला की गला काटकर हत्या कर दी। बीती रात महिला घर में अकेली सोई हुई थी। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने महिला के घर घुसकर कुल्हाड़ी से महिला की गला काटकर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गए। मौके पर हत्यारों ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी छोड़ दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।

राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवारी के बसियाटोंगरी में आज सुबह एक महिला की घर में लहूलुहान हालत में लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त 55 वर्षीया अनीता केरकेट्टा पति विलियम केरकेट्टा के रूप में की। घर में पति-पत्नी दोनों रहते थे। पिछले दो दिनों से पति विलियम केरकेट्टा बाहर गया हुआ था। वही बीती रात अनीता केरकेट्टा खाना खाकर घर में अकेली सो गई थी। तभी अज्ञात हमलावरों ने घर घुसकर कुल्हाड़ी से गला काट कर महिला की हत्या कर दी। महिला की एक बेटी का ब्याह गांव में ही हुआ है l आज जब उसकी बेटी दामाद ने घर पहुंच कर देखा तो अनीता की लाश पड़ी मिली। उन्होंने राजपुर थाना पहुंच कर इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी हुई कुल्हाड़ी मिली। पुलिस के अनुसार इसी कुल्हाड़ी से मृतका की हत्या की गई होगी और हत्यारे हड़बड़ी में कुल्हाड़ी यही छोड़ भागे होंगे। हालांकि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि हत्यारों की संख्या एक है या एक से अधिक। पुलिस को आशंका है कि मृतिका के किसी परिचित ने हीं हत्याकांड को अंजाम दिया होगा। मृतिका का पति भी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है जिससे भी पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की बात कही है जिसके अनुसार जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News