Balodabazar News: चलती बस में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर हुई खाक... बलौदाबाजार से रायपुर आ रही बस में अचानक लगी आग, 50 यात्रियों....

Balodabazar News: छत्तीसगढ़ में आज बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान बस में 50 यात्री सवार थे। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है।

Update: 2026-02-09 08:30 GMT

Balodabazar News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बड़ा हादसा हो गया। 50 यात्रियों को रायपुर के लिए लेकर निकली बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर ने तत्काल बस रोकी और सूझ-बूझ दिखाते हुए बस में बैठे सभी यात्रियों का सुरक्षित बाहर निकाल कर सभी की जान बचाई। यात्रियों के बाहर निकलते ही बस में लगी आग कुछ ही देर में विकराल हो गई और बास जलकर खाक हो गई।

जानिए घटना

घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। आज सुबह राजधानी ट्रैवल्स की बस करीब 50 यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास पहुंची थी, तभी इंजन में अचानक धुंआ उठने लगा। थोड़ी ही देर में बस में आग लग गई। आगजनी की सूचना लगते ही बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और अंदर बैठे 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यात्रियों के उतरते ही बस में लगी आग कुछ ही देर में भीषण हो गई। बस सवार यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर की सूझ-बूझ की वजह से यात्रियों की जान बच पाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी को रायपुर भेजा गया।

तेलीबांधा में चलती कार में लगी भीषण आग

इसी तरह की एक और घटना रायपुर से सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चलती कार में आग लग गई। कार में छह लोग सवार थे। सभी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कार सवार सभी छह सुरक्षित हैं। कार में आग कैसे लगी? इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।


Tags:    

Similar News