CG News: भीषण आगजनी VIDEO: फर्नीचर और आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

CG News: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के अंबेडकर चौक पर स्थित फर्नीचर और आटो पार्ट्स की दुकान में आज तड़के भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दुकान के भीतर रखे सामान जलकर खाक हो गया।

Update: 2026-02-10 03:51 GMT

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

CG News: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के अंबेडकर चौक पर स्थित फर्नीचर और आटो पार्ट्स की दुकान में आज तड़के भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दुकान के भीतर रखे सामान जलकर खाक हो गया।



छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के व्यस्त इलाका अंबेडकर चौक पर आज तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फर्नीचर और ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान के भीतर रखा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी रही। आगजनी की घटना के कारणों को फिलहाल पता नहीं लग पाया है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और व्यवसायी दहशत में आ गए। अंबिकापुर का अंबेडकर चौक शहर का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है, जहां फर्नीचर शोरूम, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा के अलावा खुदरा व्यवसाय होता है। आज तड़के फर्नीचर दुकान से लोगों ने धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पड़ोस के ऑटो पार्ट्स दुकान तक पहुंच गई। लकड़ी, प्लास्टिक और ज्वलनशील सामग्री से भरी दुकानों में आग ने दोगुनी रफ्तार पकड़ ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें 30-40 फुट तक पहुंच गई थी, जिससे दुकानों के शटर पिघलने लग गया था।

Tags:    

Similar News