छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष एवं आयुक्त ने ली मण्डल के सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक
रायपुर 25 सितम्बर 2021। को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंग जुनेजा एवं आयुक्त डाॅ. अय्याज तांबोली (भा.प्र.से.) द्वारा मण्डल की आवासीय गतिविधियों हेतु सभी कार्यपालन अभियंताओं एवं संपदा अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा की गई।
मण्डल अध्यक्ष जुनेजा जी ने उपस्थित अधिकारियों को मण्डल के रिक्त संपत्तियों के विक्रेय एवं विक्रित संपत्तियों की बकाया राशि वासूली हेतु विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी संभागीय क्षेत्र में ‘‘राजीव नगर विकास योजना’’ को नवम्बर 2021 से प्रारंभ कर क्रियान्वयन करने के निर्देश भी दिये।
आयुक्त डाॅ. अय्याज तांबोली (भा.प्र.से.) ने जी.ए.डी.का कार्य माह नवम्बर 2021 तक पूर्ण कर हस्तांतरण करने के सभी को निर्देश दिये । उन्होने कहा कि इसके पश्चात इस कार्य हेतु किसी प्रकार की निधि आगे नहीं दी जायेगी। आयुक्त ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की रिक्त भूमियों पर मांग अनुसार शीघ्र आवासीय योजना तैयार करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त प्रक्षेत्र-दुर्ग एच.के.जोशी, अपर आयुक्त प्रक्षेत्र-रायपुर एच.के.वर्मा, अपर आयुक्त प्रक्षेत्र-बिलासपुर एम.डी.पनारिया, मुख्य संपदा अधिकारी पी.के.सोनवानी, मुख्य लेखा अधिकारी एस.झा एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।