CG अनलॉक ब्रेकिंग : मंगलवार रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन….शादी में आने वाले मेहमानों को कराना होगा टेस्ट…..शादी में 50 और अंतियोष्ठि में 20 लोग हो सकेंगे शामिल… दुकानदार को समय-समय पर कराना होगा टेस्ट… इस जिले में जारी हुआ सख्त नियम के साथ अनलॉक आदेश

Update: 2021-05-28 03:02 GMT

सरगुजा 28 मई 2021। संक्रमण की रफ्तार धीमी होते देख अब छत्तीसगढ़ के जिले अनलॉक होने लगे हैं। अब तक प्रदेश के करीब 20 जिलों से अनलॉक का आदेश जारी हो चुका है। आज सरगुजा जिले से भी अनलॉक का आदेश जारी कर दिया गया। हालांकि संक्रमण के मामले में अभी सरगुजा में ज्यादा नजर आ रही है, लेकिन लगातार उसमें गिरावट दिख रही है। लिहाजा, कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अनलॉक के आदेश जारी कर दिये हैं।

सरगुजा जिले में सभी तरह की दुकानें कल से खुल जायेगी। दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगी। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा। मंदिर, पर्यटन स्थल व सांस्कृतिक स्थल बंद रहेंगे, लेकिन शादी अब होटल व मैरिज हॉल में भी हो सकेगी। शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराना जरूरी होगा। बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के शादी समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। शादी में 50 और अंतियोष्ठि और दशगात्र में 20 लोग ही मौजूद हो सकेंगे।

सरगुजा जिले में मंगलवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। जिले में मंगलवार को सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं की दुकानें खुलेगी। इस दौरान सुपर बाजार, पार्लर, सैलून भी खुले रहेंगे। दुकानदार और दुकान के कर्मचारियों को समय-समय पर कोरोना टेस्ट कराना होगा।

CamScanner 05-28-2021 13.05.47

Similar News