CG शिक्षक बिग ब्रेकिंग : स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर DPI ने सभी DEO को जारी किया सख्त निर्देश… आदेश में पढ़िये क्या कुछ लिखा गया है…
रायपुर 22 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में स्कूलों को बंद करने के निर्देश के बावजूद शिक्षक व शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल में अपनी उपस्थिति देनी होगी। DPI जितेंद्र शुक्ला ने इस बाबत सभी जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश जारी कर दिया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में डीपीआई ने लिखा है सि
“कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक राज्य के समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किये गये हैं। साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षक मंडल के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आफ लाइन मोड पर ली जायेगी। उपरोक्त संदर्भित आदेश में तारतम्य में आपको अवगत कराया जाता है कि स्कूल बंद रहने के दौरान स्कूलों में कार्यरत समस्त स्टाफ शिक्षण गण एवं कर्मचारी नियमित रूप से कोरोना संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूर्व की भांति उपरोक्तानुसार समस्त कार्यालयीन दिवस में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें”