CG शिक्षा ब्रेकिंग : स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी… दिसंबर में अर्धवार्षिक और अप्रैल में वार्षिक परीक्षा…परीक्षा, परिणाम व गरमी छुट्टी को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी
रायपुर 12 अगस्त 2021। कोरोना की वजह से डेढ़ साल तक स्कूलों में पढ़ाई बाधित रही। कोरोना का संक्रमण खत्म कम होने के बाद अब राज्य सरकार ने शिक्षा सत्र के 2021-22 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। जून 2021 से 2022 जून तक के लिए जारी शैक्षणिक कलेंडर केलिए विस्तृत शैक्षणिक कार्ययोजना को लेकर दिशा निर्देश दिये गये हैं।
दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अर्ध वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, जिसका परिणाम जनवरी में जारी किया जाना होगा। अप्रैल में वार्षिक परीक्षा व राज्य स्तरीय आकलन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। ये परीक्षाए अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में आयोजित की जायेगी।
अप्रैल के ही आखिर में परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा, वहीं 1 मई से 15 जून से गरमी की छुट्टी घोषित की जायेगी।New doc Aug 12, 2021 1.08 PM (1)