कोरोना के बीच सावधानी से मनाये हरियाली तीज….मनचाहा फल पाने के लिए ऐसे करे पूजा…राशिनुसार पहनें खास रंग के कपड़े

Update: 2020-07-23 07:52 GMT

रायपुर 23 जुलाई 2020 । आज देशभर में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल हरियाली तीज का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। आज के दिन राशि अनुसार खास रंग के कपड़े पहनने से माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। तो आइए जान लेते हैं आखिर किस राशि की महिलाओं को किस रंग के कपड़े पहनकर हरियाली तीज की पूजा करनी चाहिए।

मेष राशि-
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होने की वजह से इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन लाल के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।

वृष राशि-
वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होने की वजह से इस राशि की महिलाओं का सिल्वर रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि-
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होने के कारण इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र धारण करके माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल मिलेगा।

कर्क राशि-
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्र होने की वजह से इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से उनके पति का प्रेम उनके साथ हमेशा बना रहेगा।

सिहं राशि-
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होने की वजह से इस राशि की महिलाओं का आज के दिन संतरी रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। संतरी रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से शुभ फल मिलेगा।

कन्या राशि-
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होने की वजह से इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन डार्क ग्रीन कलर के कपड़े पहनने चाहिए।

तुला राशि-
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होने की वजह से इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होने से इस राशि की महिलाओं को मैरुन रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से उनके घर में कभी भी धन की कमीं नहीं रहेगी।

धनु राशि-
धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति होने की वजह से इस राशि की महिलाओं को पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

मकर राशि-
मकर राशि का ग्रह शनि देव होने की वजह से इस राशि की महिलाओं को ब्लू रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

कुंभ राशि-
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि देव होने से हरियाली तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को हल्के नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मीन राशि-
मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होने से हरियाली तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को लाल और गोल्डन मिक्स रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा।

Similar News