CBSE 10वीं रिजल्ट के तारीखों में हुआ बदलाव, अब इस महीने जारी होंगे परिणाम… जानिए

Update: 2021-05-18 05:58 GMT

नईदिल्ली 18 मई 2021. सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को इसके लिए अभी और वेट करना पड़ेगा. पहले सीबीएसई 10वीं के नतीजों की अनाउंसमेंट 20 जून 2021 को करने वाला था. लेकिन अब सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है. आज (18 मई) सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सभी को आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक और मूल्यांकन कमेटी द्वारा 80 में से तय किए जाने वाले अंकों को अब 30 जून तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं.

मार्क्स अपलोड करने के लिए नई डेट्स

  • मार्क्स अपलोड करने के लिए सीबीएसई पोर्टल की उपलब्धता – 20 मई (इसमें कोई बदलाव नहीं)
  • सीबीएसई को मार्क्स सब्मिट करने की लास्ट डेट – 30 जून, 2021
  • इंटरनल असेसमेंट मार्क्स (20 में से) सब्मिट करने की तिथि – 30 जून 2021

CBSE 10th Result 2021: मॉडरेशन क्या है और यह परिणाम कैसे निर्धारित करेगा

मॉडरेशन, सीधे शब्दों में कहें, एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से बोर्ड छात्रों द्वारा बनाए गए अंकों को एक सामान्य पैरामीटर के आधार पर समायोजित करता है. यह विशेष विषय में किसी दिए गए जिले, स्कूल या यहां तक ​​कि राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों के सामान्य प्रदर्शन के लिए पेपर के कठिनाई स्तर से भिन्न होता है. इस वर्ष के लिए, बोर्ड ने मॉडरेशन पॉलिसी के लिए ऐतिहासिक डेटा को संदर्भित करने का निर्णय लिया है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा को टाल दिया. सीबीएसई के फैसले के बाद, कई राज्य बोर्डों ने अपनी परीक्षाएं भी स्थगित या रद्द कर दी हैं.

Tags:    

Similar News