कैबिनेट ब्रेकिंग : आज शाम भूपेश कैबिनेट की होगी बैठक… आरक्षण समयावृद्धि, विशेष सत्र पर होगी चर्चा… किसानों को मिल सकता है आज की बैठक से बड़ा तोहफा

Update: 2020-01-15 06:43 GMT

रायपुर 15 जनवरी 2020। कैबिनेट की बैठक आज होने जा रही है। नये साल की ये दूसरी कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा के विशेष सत्र पर चर्चा की जायेगी, वहीं कई अन्य प्रस्ताव भी आज की कैबिनटे में चर्चा के लिए रखे जायेंगे। शाम साढ़े 5 बजे से ये बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का विशेष सत्र 16 जनवरी को बुलायी गयी है। माना जा रहा है कि इस सत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षक समयावधि में दस वर्ष की वृद्धि को लेकर फैसला लिया जायेगा।

वहीं न्याय योजना को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा हो सकती है, पिछले दिनों ही न्याय योजना को लेकर उप समिति की बैठक हुई थी, जिसमें उन राज्यों की नीतियों को लेकर गहन चर्चा की गयी, जहां किसानों के लिए अलग से राशि का प्रावधान किया गया था। छत्तीसगढ़ में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि देनें को लेकर उन राज्यों की तर्ज पर ही राज्य में भी विचार किया जा सकता है।

धान खरीदी को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा की जायेगी, वहीं धान खरीदी को लेकर पिछले दिनों उपसमिति की बैठक में हुई चर्चा को कैबिनेट के सामने रखा जायेगा।

Tags:    

Similar News