कैबिनेट बिग ब्रेकिंग : कोरोना वैक्सीन पर बड़ा फैसला… एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन…. कैबिनेट में लिया गया निर्णय
नयी दिल्ली 23 मार्च 2021। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. देश में एक अप्रैल से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जा रहा है. अब 45 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लग पाएगी.केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आसानी से सरकारी-प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल पाएगी.
आपको बता दें कि अभी तक देश में स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स के साथ 60 साल से अधिक उम्र वाले, 45 साल से अधिक उम्र वाले (गंभीर बीमारी से पीड़ित) लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी.बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जोरों पर है. ऐसे में हर राज्य और केंद्र सरकार इस बात का पूरा ध्यान दे रही है कि कोरोना से हर संभव बचाव किया जाए और इसके लिए वैक्सीन सबसे उचित तरीका है.
बता दें कि चेन्नई में भी इसी तरह का फैसला लिया गया है. चेन्नई की नगरपालिका परिषद ने पिछले कुछ दिनों से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीन देनी शुरू कर दी है. कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब सभी उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की वकालत कर रहे हैं इस कड़ी में चेन्नई नगरपालिका परिषद चुपचाप इस काम को अंजाम देने में लग गई है. अभी तक केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग और किसी असाध्य रोग से पीड़ित 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है लेकिन चेन्नई नगर पालिका परिषद इस गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही है.