Cheapest Petrol Country List: दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां है? भारत के कौन से शहर सबसे सस्ता पेट्रोल बेचते हैं? देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Prices Today: आज भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रहे. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67. जानिए भारत के कौन से शहर सबसे सस्ता ईंधन बेचते हैं और दुनिया में पेट्रोल कहां पानी से भी सस्ता है.

Update: 2025-11-27 05:48 GMT

Petrol Diesel Prices Today: कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी किए. आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीज़ल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्टेबल है. मार्च 2024 में हुई ₹2 प्रति लीटर की केंद्रीय कटौती के बाद से अब तक कोई नई राष्ट्रीय स्तर की रिवीजन नहीं हुई है. ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25% टूटकर $62.88 प्रति बैरल पर और यूएस WTI फ्यूचर्स 0.29% गिरकर $58.36 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे हैं.

भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल?

इंडियन ऑयल के ताज़ा डेटा के मुताबिक देश के कुछ शहरों में पेट्रोल बाकी जगहों की तुलना में काफी सस्ता मिलता है. सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां टैक्स बेहद कम है.

भारत के सबसे सस्ते पेट्रोल वाले शहर:

  • पोर्ट ब्लेयर (अंडमान–निकोबार): ₹82.46
  • ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश): ₹90.87
  • सिलवासा (दादरा–नगर हवेली): ₹92.37
  • दमन (दमन–दीव): ₹92.55
  • हरिद्वार (उत्तराखंड): ₹92.78
  • रुद्रपुर (उत्तराखंड): ₹92.94
  • उना (हिमाचल प्रदेश): ₹93.27
  • देहरादून (उत्तराखंड): ₹93.35
  • नैनीताल (उत्तराखंड): ₹93.41

भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता डीज़ल?

सबसे सस्ता डीज़ल में पोर्ट ब्लेयर में मिलता है. जम्मू-कश्मीर के कई शहर भी इस सूची में शामिल हैं.

भारत के सबसे सस्ते डीज़ल वाले शहर:

  • पोर्ट ब्लेयर: ₹78.05
  • ईटानगर: ₹80.38
  • जम्मू: ₹81.32
  • संबा: ₹81.58
  • कठुआ: ₹81.97
  • उधमपुर: ₹82.15
  • चंडीगढ़: ₹82.44
  • राजौरी: ₹82.64

दुनिया में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल?

GlobalPetrolPrices.com के 24 नवंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में मिलता है इतना सस्ता कि भारत में बिकने वाली पानी की एक बोतल से भी कम कीमत में पूरा एक लीटर पेट्रोल मिल जाता है.

दुनिया के टॉप-10 सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देश

  • लीबिया: ₹2.45
  • ईरान: ₹2.55
  • वेनेजुएला: ₹3.12
  • अंगोला: ₹29.16
  • कुवैत: ₹30.49
  • अल्जीरिया: ₹31.41
  • तुर्कमेनिस्तान: ₹38.27
  • मिस्र: ₹39.15
  • कजाकिस्तान: ₹42.20
  • बहरीन: ₹47.29

इन दरों से साफ है कि दुनिया में तेल की कीमतों पर सबसे बड़ा फर्क टैक्स स्ट्रक्चर और सब्सिडी पॉलिसियों का होता है. भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का बड़ा हिस्सा टैक्स और डीलर कमीशन पर आधारित है, जबकि कई देशों में ईंधन पर भारी सब्सिडी दी जाती है.

Tags:    

Similar News