Petrol-Diesel Price Today October 08, 2024: पेट्रोल और डीजल के रेट हुए अपडेट, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today October 08, 2024: देशभर में आज यानी 8 अक्टूबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए हैं।

Update: 2024-10-08 05:42 GMT

Petrol-Diesel Price Today October 08, 2024: देशभर में आज यानी 8 अक्टूबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए हैं। आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन राज्य स्तर पर कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, जबकि हरियाणा में बढ़ोतरी देखी गई है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (8 अक्टूबर 2024)

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34 प्रति लीटर

बिहार और यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

  • बिहार: पेट्रोल 5 पैसे घटकर ₹107.12 और डीजल 5 पैसे घटकर ₹93.84 प्रति लीटर
  • उत्तर प्रदेश: पेट्रोल 14 पैसे घटकर ₹94.56 और डीजल 15 पैसे घटकर ₹87.64 प्रति लीटर
  • महाराष्ट्र: पेट्रोल 32 पैसे घटकर ₹103.87 और डीजल 31 पैसे घटकर ₹90.42 प्रति लीटर

हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

हरियाणा में आज पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर ₹95.35 और डीजल 11 पैसे बढ़कर ₹88.19 प्रति लीटर हो गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले यह बढ़ोतरी देखने को मिली है।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट जैसी चीजें जुड़ने के बाद अंतिम दाम तय होते हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें ।

Tags:    

Similar News