Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीज़ल के रेट, जानिए अपने शहर का हाल

Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल का असर अब भारत के ईंधन बाजार पर भी दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है।

Update: 2025-07-11 02:57 GMT

Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल का असर अब भारत के ईंधन बाजार पर भी दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। इसका सीधा प्रभाव शुक्रवार सुबह (12 जुलाई 2025) को देशभर में जारी पेट्रोल और डीज़ल की दरों में देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज कई शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में अभी तक दरें स्थिर बनी हुई हैं।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल की कीमत 8 पैसे बढ़कर 94.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीज़ल की कीमत 9 पैसे बढ़कर 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे सस्ता होकर 94.44 रुपये और डीज़ल 1.09 रुपये घटकर 87.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 17 पैसे कम होकर 91.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया है।

आज के पेट्रोल और डीजल के रेट्स (₹ प्रति लीटर)

  • नई दिल्ली – पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई – पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
  • कोलकाता – पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
  • चेन्नई – पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
  • अहमदाबाद – पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17
  • बेंगलुरु – पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02
  • हैदराबाद – पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
  • जयपुर – पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
  • लखनऊ – पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80
  • पुणे – पेट्रोल ₹104.04 | डीजल ₹90.57
  • चंडीगढ़ – पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45
  • इंदौर – पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88
  • पटना – पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹93.80
  • सूरत – पेट्रोल ₹95.00 | डीजल ₹89.00
  • नासिक – पेट्रोल ₹95.50 | डीजल ₹89.50

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Tags:    

Similar News