Gold Rate Today: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today: भारतीय सराफा बाजार में 13 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट के दबाव के बीच जानिए दिल्ली और मुंबई का ताज़ा गोल्ड रेट।
Gold Rate Today: सप्ताह के पहले दिन भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ गई गई है। 13 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं मुंबई में ये भाव 1,52,830 रुपये चल रहा है।
हालांकि अगर हम वीकली बेसिस पर देखें तो पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड 1,910 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,750 रुपये महंगा हुआ है। लेकिन आज ग्लोबल मार्केट के दबाव के कारण लोकल मार्केट में भी नरमी छाई हुई है।
ग्लोबल मार्केट का असर और क्रूड ऑयल की टेंशन
इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 1.1 प्रतिशत गिरकर 4,734.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का लगातार मजबूत होना और बढ़ती बॉन्ड यील्ड है।
इसके अलावा पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन ने कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आग लगा दी है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है जिससे ग्लोबल लेवल पर महंगाई बढ़ने का रिस्क काफी ज्यादा हो गया है। इन सभी इंटरनेशनल फैक्टर्स का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर पड़ रहा है।
चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट
सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट आ गई है। 13 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सिल्वर फ्यूचर्स 2.63 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 74.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह में चांदी 10,000 रुपये महंगी हुई थी और इसी साल जनवरी में इसने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम काआंकड़ा भी छुआ था।
देश के प्रमुख शहरों में 13 अप्रैल का लेटेस्ट गोल्ड रेट
देश के अलग अलग शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के आज के ताज़ा रेट्स कुछ इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई और कोलकाता: इन दोनों महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
- चेन्नई: यहां 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,100 रुपये (चेन्नई लोकल रेट के अनुसार 1,53,810 रुपये) और 22 कैरेट का भाव 1,41,260 रुपये (चेन्नई लोकल रेट के अनुसार 1,40,990 रुपये) प्रति 10 ग्राम है।
- बेंगलुरु और पुणे: इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,830 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- अहमदाबाद और भोपाल: 24 कैरेट गोल्ड 1,52,880 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
- लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर: उत्तर भारत के इन शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,980 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।