IPS Vivekanand Sinha Biography in Hindi: आईपीएस विवेकानंद सिन्हा का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस विवेकानंद सिन्हा?

IPS Vivekanand sinha Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– आईपीएस विवेकानंद सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के 1996 बैच के आईपीएस है। वे मूलतः बिहार के ही रहने वाले है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी क्रैक कर वे आईपीएस बने हैं। वर्तमान में एडीजी रैंक के अफसर है।

Update: 2024-06-07 14:35 GMT

IPS Vivekanand Sinha

( IPS Vivekanand Sinha Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। विवेकानंद सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के 1996 बैच के आईपीएस है। वे मूलतः बिहार के रहने वाले है। कई जिलों में एसपी रहने के अलावा वे बस्तर समेत महत्वपूर्ण रेंज के आईजी व एडीजी नक्सल ऑपरेशन रहें है। प्रधानमंत्री को सुरक्षा देने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स में भी डेपुटेशन में डीआईजी रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

जन्म और शिक्षा:–

विवेकानंद सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के 1996 बैच के आईपीएस है। वे बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले है। उनका जन्म 16 जनवरी 1972 को हुआ है। उनकी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल पुरुलिया से पूरी हुई। फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमए व इतिहास में एमफिल किया। एमफिल के बाद यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने।

प्रोफेशनल कैरियर:–

विवेकानंद सिन्हा ने 9 जुलाई 1997 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। वे पहले मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस थे। पृथक छत्तीसगढ़ गठन के बाद छत्तीसगढ़ कैडर चुना। वे दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, बस्तर जांजगीर और बिलासपुर जिले के एसपी रहे है। बिलासपुर रेंज,बस्तर रेंज,दुर्ग रेंज के आईजी है। डीआईजी बनने के बाद विवेकानंद सिन्हा प्रधानमंत्री को सुरक्षा देने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के डीआईजी रहे। आईजी से एडीजी प्रमोशन होने के बाद वर्तमान में एडिशनल डीजी नक्सल आपरेशन व विशेष सूचना शाखा एसटीएफ पुलिस मुख्यालय के पद पर कार्यरत रहें।

विशिष्ट सेवाओं के लिए 2023 में राष्ट्रपति का पुलिस पदक विवेकानंद सिन्हा को दिया गया। झीरम नक्सली हमले की जांच के लिए बने एसआईटी के प्रमुख भी विवेकानंद सिन्हा रहे हैं।

विवेकानंद सिन्हा के कार्यकाल में बस्तर क्षेत्र के दो पुलिस स्टेशनों को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। बिलासपुर आईजी रहने के दौरान लोगों के अंधविश्वास को दूर करने का उन्होंने काम किया। नक्सल मोर्चे में भी उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है।

Full View


Tags:    

Similar News