IAS Sanjeev Hans Biography in Hindi: आईएएस संजीव हंस का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस संजीव हंस?

IAS Sanjeev Hans Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– संजीव हंस बिहार कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मूलतः वे पंजाब के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर आईएएस बने हैं।

Update: 2024-07-16 13:03 GMT

IAS Sanjeev Hans

( IAS Sanjeev Hans Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। संजीव हंस बिहार कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मूलतः वे पंजाब राज्य के रहने वाले हैं। बीटेक करने के बाद अपने पिता से प्रेरित होकर संजीव आईएएस बने हैं। बिहार में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले उनके कार्यों के चलते उन्हें वर्ष 2023 में देश के उन 23 नौकरशाहों में शामिल किया गया है जिनकी सेवाओं से बड़े बदलाव संभव हुए हैं। उनके प्रयासों के लिए उन्हें टॉप 23 चेंज मेकर ऑफ 2023 में शामिल किया गया हैं। आईए जानते हैं उनके बारे में....

जन्म और शिक्षा:–

संजीव हंस बिहार कैडर के 1997 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह मूलतः पंजाब राज्य के रहने वाले हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1973 को हुआ हैं। उनके पिता राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। पिता की ही प्रेरणा से संजीव ने आईएएस अफसर बनने के बारे में सोचा। संजीव ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। बीटेक करने के बाद यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बने हैं।

प्रोफेशनल कैरियर:–

संजीव हंस ने 21 अप्रैल 1998 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की हैं। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी मसूरी से ट्रेनिंग खत्म करने के पश्चात उन्हें फील्ड ट्रेनिंग के लिए बिहार के बांका जिले में एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिली। जिसके बाद वे कई जिलों के कलेक्टर रहें। विभिन्न मंत्रालय एवं भी उन्होंने काम संभाला। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने दक्षिणी बिहार के तीन जिलों में बाढ़ के पानी को पीने योग्य पानी के रूप में लाने वाली एक अभूतपूर्व जल लिफ्ट परियोजना गंगा जल आपूर्ति योजना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जल संसाधन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के भी प्रमुख सचिव संजीव हंस रहें। सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त भी संजीव हंस रहें। संजीव हंस वर्तमान में बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव व बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड पटना के एमडी हैं। उनके पास बिहार स्टेट हाइड्रोइलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएचपीसी) के निदेशक तथा ब्रेडा का अतिरिक्त प्रभार भी हैं।

टॉप 23 चेंजमेकर ऑफ 2023 में हुए शामिल:–

आईएएस संजीव हंस के नेतृत्व में गंगाजल आपूर्ति योजना मैं महत्वपूर्ण कार्य हुआ। बाढ़ के पानी को पीने योग्य बनाने के अलावा गंगाजल आपूर्ति योजना को आगे बढ़ाई गई। बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव की भूमिका में संजीव हंस ने अहम काम किए। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 241.66 करोड़ रुपए का रिकार्ड लाभ अर्जित करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। 24 घंटे के भीतर शिकायतों के प्रताप व समाधान के लिए सोशल मीडिया का उपयोग हंस ने शुरू किया। उनके नेतृत्व में बिहार ने 12 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्थापना में अग्रणी स्थान हासिल किया क्रेच और सैनेटरी वेंडिंग मशीनों सहित कर्मचारी कल्याण पहल के चलते ऊर्जा मंत्रालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। बिहार में लोगों के मकान के छत पर सौर ऊर्जा स्थापना करने का अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल के रूप में उन्होंने बिहार को स्थापित किया। बिजली चोरी रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया। समीक्षा एप और रेड एवं फिर प्रबंधन प्रणाली शुरू करवाई। बिहार में उनके इन क्रांतिकारी और परिवर्तन कार्यक्रमों के चलते उन्हें टॉप 23 चेंज मेकर ऑफ 2023 में शामिल किया गया।

विवादों से भी नाता:–

आईएएस संजीव हंस का अच्छे कामों के अलावा विवादों से भी नाता रहा। उन पर्व पूर्व विधायक गुलाब यादव पर एक महिला ने महिला आयोग का सदस्य बनाने के बहाने होटल बुलाकर बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का दावा था कि उसका बच्चा आईएएस संजीव हंस का है। संजीव के बातचीत की रिकार्डिंग में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया हैं। पर लगातार थानों व उच्च अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद भी आईएएस संजीव के प्रभाव के चलते अपराध दर्ज नहीं हो पा रहा था। जिस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली थी। अदालत के आदेश से आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव पर अपराध दर्ज हो सका था। आज आईएएस संजीव हंस व पूर्व विधायक गुलाब यादव के निवास पर ईडी की रेड के बाद फिर से आईएएस संजीव हंस चर्चाओं में आ गए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News