IAS Rohit Yadav Biography in Hindi: आईएएस रोहित यादव का जीवन परिचय ( जीवनी) ,जानिए छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रोहित यादव कौन हैं?

IAS Rohit Yadav Biography Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– आईएएस रोहित यादव छारीसगढ़ कैडर के आईएएस हैं। वे 2002 बैच के आईएएस है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न पदों पर रहने वाले रोहित यादव 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वर्तमान में वे प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव है। छत्तीसगढ़ से पीएमओ पहुंचने वाले वे तीसरे आईएएस हैं।

Update: 2024-04-08 08:12 GMT

IAS Rohit Yadav

IAS Rohit Yadav Biography Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth

एनपीजी। इस रोहित यादव छत्तीसगढ़ कैडर के 2002 बैच के आईएएस है। वे मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी की। रोहित यादव छत्तीसगढ़ में विभिन्न पदों पर रहने के बाद 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं l इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली है। वर्तमान में वे प्रधानमंत्री कार्यालय यानि पीएमओ में संयुक्त सचिव है। आइए जानते हैं उनके बारे में....

जन्म और शिक्षा:–

रोहित यादव का जन्म 7 जुलाई सन 1976 को हुआ था। वे मूलतः उत्तरप्रदेश के कानपुर के रहने वाले है। उन्होंने एमबीबीएस ( मेडिसिन) की पढ़ाई की है। यूपीएससी निकाल कर रोहित 2002 बैच के आईएएस अफसर बनें और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ।

जीवनसाथी:–

डॉ रोहित यादव का विवाह रितु सेन से हुआ है। रितु सेन छत्तीसगढ़ कैडर की 2003 बैच की आईएएस अफसर हैं। वर्तमान में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

प्रोफेशनल कैरियर:–

डॉक्टर रोहित यादव ने आईएएस की सर्विस 5 सितंबर 2002 को ज्वाइन की है। वे छत्तीसगढ़ विभिन्न पदों पर रहे हैं। रोहित यादव सरगुजा और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे हैं। लंबे समय तक नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी रोहित यादव ने सम्हाली हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव रहते हुए ही वे 2017 में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु के पीएस बन कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए थे। अगस्त 2019 में उन्हें केंद्र सरकार ने उन्हें प्रमोशन देते हुए इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव बना दिया गया।फरवरी 2020 में डॉक्टर यादव को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव बनाया गया। यादव जुलाई 2023 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने वाले थे। पर वर्तमान में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।

Tags:    

Similar News