Dilip Wasnikar: रिटायर्ड IAS नियुक्ति : विभागीय जांच आयुक्त के रूप में रिटायर्ड आईएएस दिलीप वासनीकर का फिर बढ़ा कार्यकाल

Dilip Wasnikar:

Update: 2024-07-05 14:24 GMT

Dilip Wasnikar: रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी दिलीप वासनीकर को विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि वासनीकर की संविदा नियुक्ति की अवधि में 5 जुलाई 2024 से एक वर्ष तक की वृद्धि की गई है।

रिटायरमेंट के बाद जुलाई 2020 में उन्हें विभागीय जांच आयुक्त बनाया गया था। इसके बाद उन्हें जुलाई 2022 में एक साल की सेवा वृद्धि दी गई थी। 5 जुलाई 2023 फिर उन्हें एक साल की और सेवा वृद्धि दी दी गई।

Tags:    

Similar News