Amitabh Jain: चीफ सिकरेट्री अमिताभ के नाम दर्ज हुआ 36 का रिकार्ड, उनसे पहले छत्तीसगढ़ में सिर्फ दो ही IAS अफसरों ने क्रॉस किया 36, जानिये क्या है ये 36 का मामला...

Amitabh Jain: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज आईएएस अधिकारियों के क्लब 36 में शामिल हो गए। उनसे पहले सिर्फ दो आईएएस इस क्लब में शामिल हैं। अमिताभ इससे पहले सूबे में सर्वाधिक समय तक मुख्य सचिव रहने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर चुके हैं।

Update: 2025-08-21 16:15 GMT

Amitabh Jain: रायपुर। जब यह समाचार लिखा जा रहा है, तब चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन नौ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए दिल्ली से उड़ान भर चुके होंगे। आज रात साढ़े आठ बजे की उनकी फ्लाइट थी। वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ विदेश जा रहे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

अमिताभ जैन के लिए आज का दिन इस मायने में खास है कि उन्होंने आज आईएएस की सर्विस में 36 साल पूरा कर लिया। 21 अगस्त 1989 को उन्होंने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी ज्वाईनिंग दी थी। और आज 21 अगस्त 2025 है। याने पूरे 36 साल। आईएएस की सर्विस में आमतौर पर 32 से 35 साल के बीच अफसर रिटायर हो जाते हैं। जो अधिकारी 22 से 24 साल के बीच आईएएस सलेक्ट हो जाते हैं, वे ही 35 साल से ज्यादा सर्विस कर पाते हैं।

विवेक ढांड और अजय सिंह 36 क्लब में

छत्तीसगढ़ में आईएएस की सर्वाधिक सर्विस का रिकार्ड पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड और अजय सिंह के नाम है। 81 बैच के विवेक ने फरवरी 2018 में वीआरएस लिया था। उनका ज्वाईनिंग मंथ अगस्त था। इस हिसाब से वे 36 साल 36 साल छह महीने आईएएस की नौकरी की। हालांकि, उनका रिटायरमेंट मार्च 2018 था। यदि वे पूरी नौकरी किए होते तो एकाध महीना और बढ़ जाता। विवेक के बाद अजय सिंह चीफ सिकरेट्री बने। अजय सिंह अगस्त 1983 में आईएएस की नौकरी ज्वाईन किए थे और जनवरी 2020 में रिटायर किए। याने 36 साल पांच महीना रहा उनका सर्विस पीरियड।

तीनों मुख्य सचिव

आईएएस की सर्विस में 36 साल पूरे करने वाले छत्तीसगढ़ के तीनों आईएएस अधिकारियों के साथ कॉमन यह रहा कि तीनों सूबे के मुख्य सचिव बने। हालांकि, अमिताभ इस समय तीन महीने के एक्सटेंशन पर हैं। जून में उनका रिटायरमेंट था। 30 जून को उनके रिटायर होने के दो घंटे पहले केंद्र शासन ने उन्हें तीन महीने की सेवावृद्धि दे दी थी।

चीफ सिकरेट्री का रिकार्ड

आईएएस की सर्विस के मामले में विवेक ढांड और अजय सिंह भले ही आगे होंगे मगर मुख्य सचिव के कार्यकाल के मामले में अमिताभ ने रिकार्ड बना दिया है। सितंबर 2025 में उनका तीन महीने का एक्सटेंशन पूरा होगा। इस समय तक सीएस के रूप में वे पौने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके होंगे। और, पोस्टिंग के मामले में वे जिस तरह से किस्मती है, केंद्र सरकार ने तीन महीने का एक एक्सटेंशन और दे दिया तो फिर पांच साल चीफ सिकरेट्री रहकर वे देश में एक नया रिकार्ड गढ़ देंगे।

Tags:    

Similar News