CG Good Governance: मुख्य सचिव बोले कलेक्टर, SP और DFO से, अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए

CG Good Governance: छत्तीसगढ़ के कलेक्टर्स, एसपी और डीएफओ का दो दिन का कांफ्रेंस आज देर शाम समाप्त हो गया। समापन के बाद गुड गवर्नेंस के कार्यक्रम में कई कलेक्टर और एसपी ने अपने जिले में नवाचार पर किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन दिए।

Update: 2025-10-13 16:36 GMT

CG Good Governance: रायपुर। दो दिन के कांफ्रेंस का आज दूसरा दिन था। आज फर्स्ट हाफ में कलेक्टर्स और एसपी साथ बैठे और सेकेंड हाफ में कलेक्टर्स और डीएफओ को साथ बिठाया गया। फर्स्ट हाफ में कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ कि गृह मंत्री विजय शर्मा भड़क गए। वे बोले, आप प्रश्न का उत्तर न देकर घूमा रहे हैं।

बताते हैं, गृह मंत्री विजय शर्मा ने महासमुंद में महिलाओं से संबंधित अपराधों में कार्रवाई की संख्या काफी कम होने पर सवाल उठाया। उन्होंने एसपी आशुतोष सिंह से पूछा कि क्या वजह है कि आपके जिले में महिलाओं से संबंधित क्राइम के आरोपी पकड़े नहीं जा रहे। इस पर एसपी ने कहा कि महासमुंद की अपनी अलग समस्या है। बड़ी संख्या में लोग जिले से पलायन करते हैं। इस पर गृह मंत्री बोले...ये महासमुंद की समस्या नहीं, सभी जिलों से पलायन होता है, फिर वहां कैसे कार्रवाइयां हो रही हैं। एसपी ने कहा, महासमुंद से लोग ओड़िसा चले जाते हैं। गृह मंत्री बोले, तो फिर पुलिस को ओड़िसा भेजिए। एसपी बार-बार महासमुंद की परिस्थितियों का हवाला देते हुए कार्रवाई न होने की वजह बता रहे थे, इस पर विजय शर्मा नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि आप प्रश्न का सही उत्तर न देकर गुमराह कर रहे हैं। इस पर थोड़ी देर के लिए मंत्रालय के ऑडिटोरियम में सन्नाटा पसर गया। इससे पहले की स्थिति और बिगड़ती, कांफ्रेंस की कार्यवाही आगे बढ़ा दी गई।

सीएस ने पूछा, बायोमेट्रिक की जरूरत क्यों

कांफ्रेंस के बाद सुशासन पर आयोजित कार्य्रक्रम में मुख्य सचिव विकास शील ने कलेक्टर्स, एसपी से पूछा कि हाजिरी के लिए आखिर बायोमेट्रिक की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए। उन्होंने कहा, 10 बजे की टाईमिंग है, अगर सभी समय पर पहुंच जाए, तो फिर बायोमेट्रिक लगाने का कोई औचित्य नहीं। चीफ सिकरेट्री बोल, अगर हम सभी अफसर खुद समय पर आ जाएंगे, तो नीचे का स्टाफ भी टाईम पर आएगा। और अगर हमलोग ही समय पर नहीं आएंगे, तो फिर स्टाफ से कैसे उम्मीद कर सकते हैं।

इन कलेक्टर्स, एसपी के प्रेजेंटेशन

सुशासन सत्र में कलेक्टर्स, एसपी के बीच सुशासन के 20 प्वाइंट पर एक क्विज कराया गया। सुशासन विभाग ने सभी कलेक्टर, एसपी के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड दिया था। उसे डाउनलोड करने पर 20 ऑब्जेक्वि आप्सन आए थे, उसमें टिक लगाना था। हर सवाल के बाद बताया जाता था कि इतने लोगों ने सुशासन के लिएा इस बिंदु का बटन दबाया है तो इतने लोगों ने इस बिंदु पर। इसके बाद मुख्य सचिव विकाश शील और सुशासन सचिव राहुल भगत उस पर प्रकाश डालते थे। इसके बाद इनोवेशन पर कुछ जिलों के कलेक्टर और एसपी ने अपना प्रेजेंटेशन दिया। इनमें रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई, एसपी रॉबिंसन गुड़िया शामिल हैं।

Tags:    

Similar News