MBBS पास स्टूडेंट के लिए बंपर वैकेंसी….जल्द करे आवेदन…लास्ट डेट 27 जुलाई….

Update: 2021-07-08 07:37 GMT

Sarkari Naukri 2021: यूपीएससी (Union Public Service Commission) ने एमबीबीएस पास अभ्यर्थियों के बंपर नौकरियां निकाली है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें.

दो कैटेगरी के तहत इन पदों पर होगी भर्तियां
कैटेगरी एक के तहत सेंट्रल हेल्थ सर्विस में जूनियर स्केल के 349 पदों पर भर्तियां होगी. कैटेगरी दो कके तहत रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के 300 पद और एनडीएमसी में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 5 पद शामिल हैं. पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 184 पदों पर भर्तियां की जानी है.

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 32 वर्ष से कम होनी चाहिए. अभ्यर्थी के उम्र की गणना 1 अगस्त 2021 से की जाएगी. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में 500 नंबर के दो पेपर होंगे. लिखित परीक्षा का समय दो घंटे का होगा. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन फीस
सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए आवेदन फीस देना होगा. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 7 जुलाई 2021
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 जुलाई 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 जुलाई 2021
आधिकारिक वेबसाइट – upsconline.nic.in

Similar News