ब्रेकिंग: राजधानी में दर्दनाक हादसा … मंदिर दर्शन करने जा रहा था पूरा परिवार…..आधी दूर पर गाड़ी पलटी दो महिलाओं की मौत..चार घायल

Update: 2020-01-05 06:33 GMT

रायपुर 5 जनवरी 2019। बीती रात राजधानी में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग जख्मी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में देवकी कन्नौजे 40, गीता कन्नौजे 24 साल है, दोनों गोकुल नगर गुढ़ियारी की रहने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की रात 2 बजे की है। गुढ़ियारी गोकुल नगर निवासी कन्नौजे परिवार छोटा हाथी में सवार होकर दर्शन के लिए नरसिंहनाथ उड़ीसा जा रहा था, उसी दौरान तेलघानी नाका ओवर ब्रिज के डिवाइडर से उनकी गाड़ी टकरा कर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही घटना में छोटा हाथी सवार चार लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी के बाद मौके पर गंज थाना पुलिस पहुंची जो घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैं कि चालक गाड़ी को तेज गति से चला रहा था, जिस वजह से ये हादसा हुआ है। आरोपी चालक के खिलाफ 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News