ब्रेकिंग : 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी…. छात्र इस तरह देख सकते हैं अपना परिणाम… पूरी प्रक्रिया देखें..
रायपुर 17 फरवरी 2021। 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के आवेदन करने वाले परीक्षार्थी अपना परिणाम www.cgbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस तरह देख सकते हैं परिणाम
10वीं-12वीं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का आवेदन करने वाले परीक्षार्थी पहले www.cgbse.nic.in पर जायें। फिर पुनर्मूल्यांकन के लिखे लिंक को क्लिक करें। वहां रोल नंबर के कॉलम में अपना रोल नंबर लिखें और सबमिट करे। रोल नंबर डालते ही परीक्षा परिणाम आपके सामने आ जायेगा।