ब्रेकिंग : ड्रग्स गैंग की गर्ल पैडलर गिरफ्तार…..ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर करती थी ये लड़की ड्रग्स सप्लाई…. बड़ी-बड़ी पार्टियों में DJ बनकर जाने वाली ये लड़की करती थी डिलेवर…फेसबुक में पार्टी व वाइन की तस्वीरें करती थी पोस्ट

Update: 2020-10-13 10:11 GMT

रायपुर 13 अक्टूबर 2020। ड्रग्स गैंग से एक बड़ी खबर आ रही है। गैंग में जुड़ी एक लड़की गिरफ्तार की गयी है, ये रायपुर की टीम ने भिलाई से निकिता पंचाल नाम की इस लड़की को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स रैकेट के टॉप पैडलर्स के साथ ये लड़की सीधे संपर्क में थी। बड़े रसूखदारों लोगों से जुड़ी ये लड़की सोशल मीडिया में भी बेहद एक्टिव है। फेसबुक में इस लड़की के कई पुलिस अफसर भी फ्रेंड हैं। निकिता के बारे में जानकारी है कि वो एक ड्रग पैडलर्स आशीष की गर्लफ्रेंड है और दोनों मिलकर ड्रग्स का ये धंधा किया करते थे।

पुलिस को इस लड़की के रैकेट में शामिल होने की जानकारी आशीष से पूछताछ के बाद लगी थी, पुलिस तीन-चार दिन इसे ट्रैस कर रही थी, आज इस लड़की को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बड़े-बड़े पार्टियों और रसूखदारों को निकिता ने ड्रग सप्लाई किया है। उसने रायपुर, बिलासपुर के अलावे भिलाई में कई ठिकानों पर ड्रग्स की कई खेप डिलेवर की है। कई दफा निकिता पंचाल अपने ब्वायफ्रेंड के साथ गोवा सहित कई बड़े शहरों का टूर कर चुकी है।

निकिता के पिता बीएसपी में कार्यरत हैं और वो खुद डीजे है, लिहाजा बड़े-बड़े पार्टियों और रसूखदारों के साथ वो संपर्क में थी। पुलिस ने आज सुबह उसकी गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस इस लड़की की गिरफ्तारी के बाद गैंग से जुड़ी अन्य आरोपियों तक पहुंचने की तैयारी में हैं।

Similar News